नटेरन: खरीफ फसलों के लिए संतुलित उर्वरक उपयोग की सलाह
नटेरन में आत्मा परियोजना और कृषि विभाग ने किसानों को खरीफ फसलों में संतुलित पोषण प्रबंधन अपनाने की गुरुवार दोपहर 12 बजे सलाह दी है। कृषि विशेषज्ञ नरेंद्र सिंह रघुवंशी ने कहा कि यूरिया के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता प्रभावित हो रही है। किसानों को मिट्टी परीक्षण कर “मृदा स्वास्थ्य कार्ड” के अनुसार उर्वरकों का उपयोग करने की सलाह दी गई।