नौगावां सादात: नौगांवा थाना क्षेत्र में विवाहिता की चाकू गोदकर हत्या के मामले में पति और जेठ को किया गया गिरफ्तार
विवाहिता की हत्या किए जाने की सूचना मिलते ही सीओ अवधभान भदौरिया व प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पति फैजान व जेठ एजाज को हिरासत में ले लिया तथा जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ सिटी डॉ.प्रदीप कुमार ने बताया कि मृतका के भाई अनस की तहरीर पर पति फैजान, जेठ एजाज व फहीम के अलावा सास जुबैदा के खिलाफ मुकदमा दर्ज।