बक्सर: हीट वेव को लेकर जिले के सभी विद्यालयों में 15 जून तक छात्रों के साथ शिक्षकों की रहेगी छुट्टी.
Buxar, Buxar | Jun 10, 2024 बक्सर जिले में हीट वेव को लेकर सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है. यह अवकाश भारतीय मौसम विभाग के पत्र के आलोक में विभागीय स्तर पर निर्णय लिया गया है. 15 जून तक विद्यालय बंद रहेंगे. इसको लेकर माध्यमिक शिक्षा निदेशक सन्नी सिंहा ने पत्र जारी कर निर्देश दिया है. जिसमें 10 से 14 जून तक जिले के हीट वेव की चपेट में रहने की संभावना जताया गया है.