सिकंदरा: देवीपुर डेरा में मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
सिकंदरा थाना क्षेत्र के देवीपुर डेरा गांव में सात वर्षीय मासूम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में सनसनी फैल गई। रविवार देर शाम घर से लापता हुए बालक का शव काफी तलाश के बाद बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार, देवीपुर डेरा गांव निवासी हुकम सिंह का सात वर्षीय पुत्र सू