महोबा: कलेक्ट्रेट में ADM ने प्रेसवार्ता कर बताया, मानसूनी बारिश ने तोड़ा 16 साल का रिकॉर्ड, सभी बांध लबालब
Mahoba, Mahoba | Sep 21, 2026 मानसून रिकॉर्डतोड़ बारिश ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जिले की सामान्य औसत वर्षा 565 मिमी के मुकाबले अब तक 968 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई है। एडीएम इंद्रनंदन सिंह ने पत्रकार वार्ता में बताया कि लहचूरा बांध 100 फीसदी भर चुका है और 13,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। अर्जुन, चंद्रावल, क्योलारी, रतौली, कबरई, मझगवां और उर्मिल बांध भी क्षमता के करीब हैं।