कटनी नगर: मुख्य रेलवे स्टेशन चौराहे पर नाश्ते के रुपयों को लेकर दुकान संचालक और ग्राहक में मारपीट, मचा हंगामा
कोतवाली थाना अंतर्गत मुख्य रेलवे स्टेशन चौराहे में आज शनिवार सुबह 9 बजे यहां संचालित शाही कार्नर नाश्ता दुकान में एक ग्राहक से अधिक रुपये नाश्ते के बाद मांगने पर विवाद खड़ा हो गया बात हाथापाई तक पहुँच गई। आरोप है कि बाहर से आने वाले यात्रियों से स्टेशन में कुछ दुकानदार मनमाने रुपयों की मांग करते है जिसके कारण आए दिन इस तरह का विवाद होते है।