Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Gujarat
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Bhopal
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket

कानपुर देहात के झींझक नगर पालिका में बीते 2-3 अगस्त की रात्रि एक पीएसी कर्मी के एक सूने घर से लाखों रुपये के जेवरात और घरेलू सामान की चोरी का पुलिस ने सीसीटीवी व अन्य साक्ष्यों से खुलासा करते हुए अभिषेक नाम के आरोपी को गिरफ्तार कर वाशिंग मशीन,एलईडी टीवी, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान भी बरामद कर लिया है।

Derapur, Kanpur Dehat | Aug 5, 2026

MORE NEWS

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में 5 साल के बच्चे की  कथित कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव उसके  के पास एक खेत में मिला। मामले पुलिस ने आरोपी  अंकत उर्फ महावीर काडा निवासी देवीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गांव वापस आ गया था। इसके बाद ग्रामीणों के साथ बच्चे को ढूंढने का नाटक भी कर रहा था। वही परिजनों को शव तक लेकर गया था।
बताया जा रहा कि आरोपी 4 साल पहले भी ऐसी घटना कर चुका है। इस वजह से ग्रामीणों का शक उस पर गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसका कहना है, शराब के नशे में उसने वारदात की है। बच्चे के रोने की वजह से मैं डर गया, तभी उसको मारा।

कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के देवीपुर गांव में 5 साल के बच्चे की कथित कुकर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। बच्चे का शव उसके के पास एक खेत में मिला। मामले पुलिस ने आरोपी अंकत उर्फ महावीर काडा निवासी देवीपुर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद गांव वापस आ गया था। इसके बाद ग्रामीणों के साथ बच्चे को ढूंढने का नाटक भी कर रहा था। वही परिजनों को शव तक लेकर गया था। बताया जा रहा कि आरोपी 4 साल पहले भी ऐसी घटना कर चुका है। इस वजह से ग्रामीणों का शक उस पर गया। जानकारी मिलने पर पुलिस ने उसको हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसका कहना है, शराब के नशे में उसने वारदात की है। बच्चे के रोने की वजह से मैं डर गया, तभी उसको मारा।

Derapur, Kanpur Dehat | Aug 4, 2026

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी आलोक प्रसाद की सरकारी कार ओडेरी अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी। कार में पानी भरने से एएसपी समेत तीन लोग एक घंटे तक फंसे रहे। कार लगभग पूरी तरह पानी में जा चुकी थी।
काफी मशक्कत के बाद भी जब बाहर नहीं निकल पाए तो थाना पुलिस को फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पास बने पेट्रोल पंप से सीढ़ी लाकर एएसपी समेत तीनों को बाहर निकाला। इसके साथ ही कार में रखे असलहा और लैपटॉप के साथ बाकी सामान भी बाहर निकाला गया। इसके बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

कानपुर देहात में सिकंदरा थाना क्षेत्र में मासूम हत्याकांड की जांच से लौट रहे एएसपी आलोक प्रसाद की सरकारी कार ओडेरी अनियंत्रित होकर बंबा में जा गिरी। कार में पानी भरने से एएसपी समेत तीन लोग एक घंटे तक फंसे रहे। कार लगभग पूरी तरह पानी में जा चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद भी जब बाहर नहीं निकल पाए तो थाना पुलिस को फोन कर बुलाया गया। जिसके बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने पास बने पेट्रोल पंप से सीढ़ी लाकर एएसपी समेत तीनों को बाहर निकाला। इसके साथ ही कार में रखे असलहा और लैपटॉप के साथ बाकी सामान भी बाहर निकाला गया। इसके बाद कार को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

Derapur, Kanpur Dehat | Aug 4, 2026

कानपुर देहात: रनिया में नए थाना भवन के निर्माण के लिए जिले की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों के निष्पादन में और अधिक दक्षता आएगी तथा आमजन को बेहतर, सुगम एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

कानपुर देहात: रनिया में नए थाना भवन के निर्माण के लिए जिले की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों के निष्पादन में और अधिक दक्षता आएगी तथा आमजन को बेहतर, सुगम एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

Derapur, Kanpur Dehat | Aug 3, 2026