कानपुर देहात: रनिया में नए थाना भवन के निर्माण के लिए जिले की पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधि-विधानपूर्वक भूमि पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नए थाना भवन के निर्माण से पुलिस कार्यों के निष्पादन में और अधिक दक्षता आएगी तथा आमजन को बेहतर, सुगम एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्य को गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।