मोतिहारी: मोतीहारी पुलिस ने चोरी कांड में शामिल दो शातिर चोरों को चोरी के सामान के साथ किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने चोरी कांड मामले में दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। साथ ही चोरी के समान को भी बरामद किया गया है। जिले के घोड़ासहन थाना अंतर्गत गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सुजीत कुमार पासवान एवं नीतीश कुमार साकिन नगदाहा पूर्णिहिया थाना घोड़ासहन को स्कूल तथा सरकारी भवन में लगे मोटर चापाकल एवं मशीनरी सामान को चोरी कर उसे बेचने के मामले में गिरफ्तार किया