बिसौली: ललुआ नगला गांव में बिजली घर बनाने की मांग तेज, भाकियू ने सौंपा ज्ञापन
Bisauli, Budaun | May 23, 2026 भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शनिवार को 12 बजे करीब बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य की अनुपस्थिति में उनके समर्थकों को किसानों की समस्याओं को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन कार्यक्रम भाकियू (टिकैत) के जिला अध्यक्ष रामशंकर शंखधार, पश्चिमी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषभ सिंह के नेतृत्व में आयोजित हुआ।