शिवपुरी: सिरसौद में राधाष्टमी पर युवाओं ने राहगीरों को बांटी हलुआ प्रसादी, सिरसौद पिछोर मार्ग बस और बाइक रोककर किया प्रसाद वितरण,
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव में शनिवार की शाम 6 बजे राधाष्टमी पर्व के अवसर पर युवाओं की टोली ने सिरसौद-पिछोर सड़क मार्ग पर राहगीरों को हलुआ प्रसादी का वितरण किया। युवाओं ने सड़क से गुजर रही बसों और मोटरसाइकिल सवारों को रोककर श्रद्धाभाव से प्रसादी वितरित की। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों ने प्रसादी ग्रहण की। युवाओं ने बताया कि धार्मिक पर्व के अवसर पर सेवा