कैराना: कैराना के मोहल्ला छड़ियान निवासी युवक के साथ मारपीट और जान से मारने के प्रयास में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा
Kairana, Shamli | Jul 30, 2026 कैराना नगर के मोहल्ला छड़ियान निवासी जुबैर ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। बताया है कि जनवरी 2026 में उसका रिश्तेदार शहजाद व उसकी पत्नी रेशमा निवासी मोहल्ला अंसारियान ने उससे 10 लाख रुपए उधार लिए थे। 29 जुलाई की दोपहर करीब एक बजे वह अपने रुपए मांगने गया था। आरोप है कि उपरोक्त दोनों आरोपियों ने मोहल्ले के सलीम व वासिफ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की।