बिक्रम: बिक्रम के आजाद नगर मुसहरी से 2000 लीटर अर्धनिर्मित शराब नष्ट, 57 लीटर तैयार शराब जब्त
Bikram, Patna | May 31, 2026 बिक्रम थाना क्षेत्र के आजाद नगर मुसहरी में शनिवार की संध्या करीब 5 बजे अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई में करीब 2000 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया, जबकि नहर किनारे झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 57 लीटर तैयार देशी शराब को जप्त कर थाने लाया गया। यह कार्रवाई डीएसपी-2 पंकज कुमार शर्मा के