देवबंद: थाना बड़गांव पुलिस ने भेड़ चोरी का किया खुलासा, 12 भेड़ों के साथ शातिर चोर को एक्सप्रेस-वे पर दबोचा
बड़गांव थाना पुलिस ने भेड़ चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई सभी 12 भेड़ों को बरामद कर लिया। बरामद भेड़ों की पहचान कराने के बाद उन्हें उनके मालिक के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस के मुताबिक 29 मई 2026 को बड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम झबीरण स्थित शिव ब्रिक फिल्ड के पास से 12 भेड़ चोरी हो गई।