गैरतगंज: एसडीएम अंकित जैन ने नवनिर्मित आंगनवाड़ी भवन और तालाब का किया निरीक्षण
जिले की गैरतगंज तहसील अंतर्गतम ग्राम पंचायत गढ़ी में बुधवार दोपहर 2 बजे के आसपास अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) आईएएस श्री अंकित जैन ने नव निर्मित आंगनवाड़ी भवन तथा पुराने तालाब का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने आंगनवाड़ी भवन का बारीकी से अवलोकन करते हुए आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने खिड़कियों में मच्छर जाली लगवाने तथा परिसर में “अमृत वाटिका