पूर्व प्रदेश कांग्रेस सचिव हीरापाल ने विनय कुमार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनने पर बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पंचायत चुनाव के साथ-साथ 2027 में विस के चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस को इस चुनौती को पार पाना होगा। प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार तीन बार रेणुका क्षेत्र के विधायक रहे है, इनका यह तजुर्बा कांग्रेस की नैया पार लगाने में जरूर सफल होगा।