सहसवान: गौशाला में गौ वंशों को नहीं मिल रहा चारा, भूख-प्यास से तड़प रहे गौ वंश, गौ सेवक ने वीडियो बनाकर किया वायरल
दहगवां ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत आंतर की गौशाला में भूख प्यास से गौ वंश तड़प रहे है। गौ वंश दम तोड़ने की कगार पर है। गौ सेवक दीपक ठाकुर द्वारा बताया गया ग्राम प्रधान और सचिव पर बंदर बाँट का आरोप आया है। केयरटेकर को भी कई महीनो से भुगतान नहीं हुआ है। गौशाला में पानी की व्यवस्था नहीं है। देखने वाली बात है उच्च अधिकारी इस मामले में क्या संज्ञान लेते हैं।