गोहाना: भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप ने गोहाना स्थित कार्यालय में की प्रेस वार्ता
Gohana, Sonipat | Mar 23, 2024 आम जनता को 5 किलो अनाज नहीं रोजगार चाहिए। भाजपा सरकार गरीब वर्ग को महीने में 5 किलो अनाज देकर और गरीब बना दी जा रही है। आमजन की मांग है कि उन्हें रोजगार दिया जाए ।यह बात भारतीय किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रणदीप मलिक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही है उन्होंने कहा है कि उन्हें किसानों की जिम्मेदारी दी गई है ।वह उस जिम्मेदारी को बखूबी निभाएंगे।