गोहाना: गोहाना के गांधी नगर में 3 महीने पहले शादी के बाद ससुराल आई विवाहिता ने आत्महत्या की, ससुरालयों ने की थी दहेज की डिमांड
Gohana, Sonipat | Mar 22, 2024 गोहाना के गांधीनगर से सामने आया है मामला जिसमें 3 महीने पहले शादी के बाद ससुराल आई विवाहिता ने आत्महत्या कर ली।मिली जानकारी के अनुसार विवाहिता को ससुराल के द्वारा दहेज की डिमांड पर बार-बार परेशान किया जा रहा था।जिसके चलते उसके साथ मारपीट भी की जा रही थी।उसने परेशान होकर घर में ही फांसी लगा ली।घर वालों ने ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया ।पुलिस जांच कर रही है।