#शंकरगढ़ के सिंहपुर गांव में घुसा मगरमच्छ, दहशत में ग्रामीण, प्रशासनिक मदद नदारद
शंकरगढ़/प्रयागराज। विकासखंड शंकरगढ़ के सिंहपुर गांव में बाढ़ के पानी के साथ मगरमच्छ आ गया। मगरमच्छ दिखने से पूरे गांव में दहशत फैल गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि बाढ़ से कई घर पहले ही डूब चुके हैं और अब मगरमच्छ आने से खतरा और बढ़ गया है। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, लेकिन अभी तक कोई टीम मौके पर नहीं पहुंची है।
#prayagrajnews