#माण्डा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, चोरी के माल संग शातिर चोर गिरफ्तार
प्रयागराज।
माण्डा थाना पुलिस ने चोरी के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त विमलेश तिवारी उर्फ स्टार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से चोरी की 1 बैटरी, 1 डिजिटल तराजू और 1 साइकिल बरामद की है।
पुलिस के अनुसार नहवाई निवासी आरोपी नशे का आदी है और चोरी का सामान बेचने जा रहा था, तभी दिघिया नहर के पास घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। थाना माण्डा में BNS की सुसंगत धाराओं में कार्रवाई जारी है।
#prayagrajnews