भभुआ: माधोपुर में सर्प दंश से एक युवक की हुई मौत मृतक के परिजनों का रो-रो कर बना बुरा हाल
Bhabua, Kaimur | May 29, 2024 दुर्गावती थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में एक युवक की सर्प दंश से मौत हो गई है।वहीं घटना को लेकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। परिजनों ने बताया माधोपुर के समीप मंगलवार की देर रात युवक शौच करने गया था। जहां सर्प दंश से युवक अचेत हो गया। अचेत युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। घटना को लेकर सदर अस्पताल में बुधवार की सुबह परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।