भभुआ: भभुआ वार्ड 22 से हज पर रवाना हो रहे आलिम अंसारी को जिप सदस्य सहित सैकड़ों लोगों ने किया स्वागत
Bhabua, Kaimur | May 28, 2024 भभुआ वार्ड 22 से हज पर रवाना हो रहे हलिम अंसारी को सैकड़ो शहर वासी एवं जिप सदस्य लल्लू पटेल ने गले लगाकर विदा किया है। उन्होंने बताया कि वार्ड 22 के पूर्व पार्षद हलीम अंसारी अपने आसपास के लोगों के साथ मिलकर रवाना हो रहे हैं। जिसको लेकर स्थानीय लोगों द्वारा मुझे आमंत्रित किया गया था। जहां मौके पर फूल माला से सभी लोगों ने स्वागत कर उनको गले लगाया है।