भभुआ: खजुरा सरकारी स्कूल में पढ़ने गई बच्ची स्कूल के छत से गिरकर हुई घायल, सदर अस्पताल में घायल बच्ची का कराया गया इलाज
Bhabua, Kaimur | May 28, 2024 खजुरा सरकारी स्कूल में एक बच्ची मंगलवार की दिन पढ़ने गई थी जो अचानक स्कूल के छत से गिरकर घायल हो गई ।घायल बच्ची को आनन-फानन में परिजनों द्वारा सदर अस्पताल में पहुंचाया गया जहां सदर अस्पताल में घायल बच्ची का इलाज कराया गया। घायल बच्ची बेलांव की रहने वाली मधु कुमारी बताई जाती है। जो खजुरा सरकारी विद्यालय में पढ़ने गई थी।