कन्नौज: हरदोई से बड़ी संख्या में कन्नौज आ रहे हैं कांवड़िए, रूट डायवर्जन को लेकर यातायात प्रभारी आफाक खान ने दी जानकारी
हरदोई से बढ़ी संख्या में कांवरियों का जत्था शुक्रवार को कन्नौज पहुंचेगा, पहले महादेवी घाट पर गंगा स्नान और जल भरने के बाद सभी कांवरिए बोर्डिंग मैदान आयेंगे और फिर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करके गौरीशंकर मजदूर को प्रस्थान करेंगे। यातायात प्रभारी आफाक खान ने बताया कांवरियों के आने के लिया रुट निर्धारित है जहां रूट प्लान तैयार किया गया और पार्किंग भी बनाई गई है।