कन्नौज: कन्नौज जिले की छिबरामऊ विधायक अर्चना पाण्डेय गोस्वामी तुलसीदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में पहुंची, रामचरितमानस के किए दर्शन
कन्नौज जिले की छिबरामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक अर्चना पाण्डेय ने आज बुधवार को तुलसीदास जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होकर साधु संतों से मिली। जिसमें उन्होंने तुलसीदास जी द्वारा हस्त लिखित रामचरितमानस का दर्शन किया और साधु संतों से आर्शीवाद भी लिया। तुलसीदास जन्मोत्सव का यह कार्यक्रम संत मोरारी बापू द्वारा आयोजित किया गया है