कन्नौज: गुरुवार को जेल में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी, देखिए तस्वीरें
डीएम और एसपी ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और बंदियों से बातचीत की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों का हालचाल जाना और उनकी स्वास्थ्य जांच के बारे में जानकारी ली। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि सभी बंदियों की एचआईवी, हेपेटाइटिस, टीबी आदि की जांच मुख्य चिकित्सा अधिकारी के सहयोग से कराई जा रही है।