लोहरदगा: डॉ. ताराचंद: मतदाता होने के नाते मताधिकार का प्रयोग करना सभी का कर्तव्य
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर गुरुवार को नये समाहरणालय परिसर में राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त डॉक्टर ताराचंद और पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी द्वारा गुब्बारा उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हमारा देश लोकतांत्रिक देश है। यहां सरकार का चुनाव मताधिकार के माध्यम से होता है, जहां जनता ही प्