लोहरदगा: झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक लोहरदगा पहुंचे, न्यायाधीशों ने किया स्वागत व न्यायालय का निरीक्षण
नेतरहाट जाने के क्रम में झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश एम. एस. सोनक गुरुवार अपराह्न लगभग 3:30 बजे लोहरदगा पहुंचे। उनके आगमन पर लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी दी गई। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों के साथ-साथ जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उनका भव्य, गरिमामय और सम्मानपूर्ण स्वागत किया गया।