लोहरदगा: लव कुश समाज जिला कमेटी गठन पर सवाल, प्रखंड अध्यक्षों ने लोकतांत्रिक चुनाव की मांग की
लोहरदगा स मुंद्रिका बैंक्विट हॉल में गुरुवार सुबह लगभग 11 बजे लव कुश समाज के प्रखंड अध्यक्षों एवं जिले के गणमान्य व्यक्तियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला कमेटी के गठन की प्रक्रिया पर गंभीर असंतोष व्यक्त किया गया। उपस्थित प्रखंड प्रतिनिधियों ने कहा कि जिला स्तर पर चयन प्रक्रिया में प्रखंडों की अनदेखी की गई है।