लोहरदगा: वेनेजुएला पर अमेरिकी हस्तक्षेप के विरोध में समाहरणालय में ऐक्टू का प्रतिवाद दिवस आयोजित
लोहरदगा समाहरणालय स्थित वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ ट्रेड यूनियन्स के आह्वान पर वेनेजुएला की संप्रभुता पर अमेरिका के कथित हमले के विरोध में गुरुवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे प्रतिवाद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ऐक्टू के तत्वावधान में किया गया, जिसमें जिले के ट्रेड यूनियन पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता शामिल हुए।