लखीमपुर: विधायक द्वारा आयोजित वल्लभ भाई पटेल की जयंती रैली से लौट रही एक आशा कार्यकत्री की सड़क हादसे में हुई मौत, 6 घायल
लखीमपुर खीरी जिले के धौरहरा क्षेत्र में अदलीसपुर के पास गुरुवार को सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती पर निकाली गई विधायक विनोद शंकर अवस्थी की पदयात्रा से लौटते समय एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दो ई-रिक्शा आमने-सामने टकरा गए, जिसमें आशा देवी पत्नी राधेश्याम निवासी नारी बेहड़ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं।