लखीमपुर: सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर बनवारीपुर चौराहे से निकली विशाल पदयात्रा, हजारों की भीड़ उमड़ी, एकता ही भारत की शक्ति है
सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज गुरुवार को बनवारीपुर चौराहे से एक भव्य और विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस पदयात्रा का नेतृत्व सदर विधायक योगेश वर्मा ने किया। उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और जिले के कई जनप्रतिनिधि शामिल हुए। पदयात्रा में हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी।