म.प्र.जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री नागर के साथ समाजसेवियों ने की छोटा तालाब के कुंड की सफाई
जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत सैकड़ों लोगों ने किया श्रमदान, विसर्जन कुंड में चलाया स्वच्छता अभियान
===========================================================
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के आह्वान पर एवं परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा, म.प्र.शासन) पद्मश्री श्री मोहन नागर की उपस्थिति में छोटा तालाब स्थित विसर्जन कुंड में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत व्यापक स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर विकास प्रस्फुटन समितियों, नवांकुर संस्थाओं, परामर्शदाताओं, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के छात्र-छात्राओं सहित विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
सामूहिक परिश्रम से संचालित इस अभियान के तहत छोटा तालाब में स्वच्छता कार्य किया गया तथा जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता का संदेश दिया गया। श्रमदान के पश्चात आयोजित जल संवाद कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने-अपने स्तर पर जल संरक्षण अभियान में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नियमित श्रमदान के माध्यम से तालाबों एवं अन्य जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर श्री आदित्य बावला शुक्ला, श्री शेषराव यादव, श्री अंकुर शुक्ला, श्री विजय पांडे, राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त समाजसेवी श्री विनोद तिवारी, डॉ. गरिमा दामोदर (पार्षद), श्री संदीप रघुवंशी, श्री चंद्रकांत विश्वकर्मा, श्री संजय साहू, श्री मनीष तिवारी, श्रीमती तृप्ति सिंह, श्रीमती लता नागले, श्री आशीष साहू, श्रीमती अलका शुक्ला, श्रीमती आयशा लोधी सहित नगर विकास प्रस्फुटन समितियों के सदस्य एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित जनों के प्रति आभार प्रदर्शन जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन द्वारा व्यक्त किया गया।
26 views | Chhindwara, Madhya Pradesh | Jun 14, 2026