प्रतापगढ़: गौतमेश्वर मेले में पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने मंत्री के स्वास्थ्य की दुआ के साथ अधूरी विकास योजनाओं की गिनती की
प्रतापगढ़ जिले के अरनोद क्षेत्र में आयोजित प्रसिद्ध गौतमेश्वर महादेव मेले में इस बार आस्था के साथ सियासत का रंग भी गहराता नजर आया। मेले में जहां हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान गौतमेश्वर के दरबार में माथा टेका, वहीं जनप्रतिनिधियों के बीच बयानबाजी ने माहौल को राजनीतिक रंग दे दिया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने मंच से राजस्व मंत्