मंझनपुर: ओवरलोड डम्परों पर चला कानून का बुलडोजर, महेवाघाट में तेज रफ्तार में दौड़ रहे वाहन की नंबर प्लेट ढकी, सीज किया गया
कौशाम्बी में अवैध खनन, अवैध परिवहन और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में महेवाघाट पुलिस और एआरटीओ कौशाम्बी की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान दो डम्पर—UP 33BT 0828 (12 चक्का) और UP 96 T 2062 (14 चक्का)—मोरम लदे हुए तेज रफ्तार और खतरनाक अंदाज में चलते पकड़े गए।