महोबा: बजरिया में मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया, छात्राओं को आत्मरक्षा व साइबर सुरक्षा के गुर सिखाए
Mahoba, Mahoba | Apr 5, 2026 मिशन शक्ति 5.0 के तहत पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाया। एसपी शशांक सिंह के निर्देशन में टीमों ने स्कूलों व सार्वजनिक स्थलों पर छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए और ‘गुड टच-बैड टच’ की जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए। पुलिस ने 1090, 112 व 1930 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर जागरूक किया।