कठूमर: लक्ष्मणगढ़ में PWD की जमीन पर बन रहा ₹15 लाख का शौचालय, बुलडोजर चलने के आसार
Kathumar, Alwar | Jun 25, 2026 अलवर के लक्ष्मणगढ़ में कठूमर रोड पर नगर पालिका द्वारा 15 लाख की लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक शौचालय पर विवाद खड़ा हो गया है। PWD का आरोप है कि पालिका उसकी सड़क की जमीन पर निर्माण कर रही है। नोटिस देने के बाद भी काम नहीं रोका गया। अब मामला कलेक्टर डॉ. अर्तिका शुक्ला तक पहुंचा है