महरौनी: ललितपुर खजुराहो रेलवे लाइन पर कचनौदा के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत
थाना बानपुर क्षेत्र अंतर्गत ललितपुर खजुराहो रेल मार्ग स्थित ग्राम कचनौदा के पास रविवार को एक युवक का शव शंदिग्ध परिस्थितियों में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा हुआ मिला। लोगों द्वारा ट्रेन की चपेट में आने से उक्त युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। बरहाल सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।