खलीलाबाद: कौआटाड़ गांव में आग के मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नेशनल हाईवे किया जाम, यातायात प्रभावित
कोतवाली क्षेत्र के कौआटांड़ गांव के ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह चुरेंब के पास गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे जाम कर दिया। वे आग से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग कर रहे थे। कौआटांड़, रायपुर छपिया व भुजैनी में आग से 9 घर, एक भैंस, दो बकरियां व एक बाइक जली। सूचना पर अधिकारी पहुंचे और करीब 30-40 मिनट में जाम खुला। इस दौरान एम्बुलेंस समेत कई वाहन फंसे रहे।