नगर पंचायत पाली के सभागार में में गुरुवार को चेयरमैन रिजवान खां की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के प्रस्तावित आय-व्यय बजट सहित विभिन्न विकास कार्यों को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। बैठक में नगर के विकास एवं बंदर, कुत्तों को पकड़वाए जाने से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा कर उन्हें स्वीकृति दी गई।