जांजगीर: पुटपुरा चौक में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुजुर्ग घायल, मोबाइल भी हुआ गायब, सिटी कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पुटपुरा चौक के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार रामप्रसाद पटेल शादी कार्ड बांटकर लौट रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में उनके चेहरे पर गंभीर चोट आई और मोबाइल भी कहीं गिर गया। परिजनों ने उन्हें तत्काल बिलासपुर के अस्पताल में