AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी का विपक्ष पर तीखा हमला: "पार्टियां चाहती हैं अब्दुल सिर्फ दरी बिछाए
बहराइच-श्रावस्ती भिंगा रोड स्थित एक होटल
में ठहरे AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने श्रावस्ती
कार्यक्रम में जाते समय विपक्ष पर तीखा हमला बोला।
ओवैसी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि कोई भी राजनीतिक
पार्टी नहीं चाहती कि अब्दुल अपने मान-सम्मान की बात
करे। वो बस यही चाहते हैं कि अब्दुल दरी बिछाता रहे और
उनके जिंदाबाद के नारे लगाता रहे।
अपनी बात आगे बढ़ाते
हुए ओवैसी ने कहा कि हमारी मस्जिदें टूटती रहें और
हम पर झूठे इल्जाम लगते रहें, लेकिन विपक्ष चाहता है
कि हम खामोश रहें। ओवैसी के इस बयान के बाद
सियासी माहौल गरमा गया है।