भांवरकोल थाने में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने सुनी फरियादियों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना भांवरकोल परिसर में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने जनसुनवाई के दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने थाने पर अपनी शिकायत लेकर पहुंचे लोगों की बात सुनते हुए संबंधित मामलों की जानकारी ली और उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थानाध्यक्ष ने निर्देश दिया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से थाने का चक्कर न लगाना पड़े। साथ ही शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरतने और पीड़ितों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समाधान करना पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है। जनसुनवाई के माध्यम से लोगों को न्याय दिलाने और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
#भांवरकोल #गाजीपुर #राजीवकुमारपांडेय #जनसुनवाई #गाजीपुरपुलिस #पुलिसप्रशासन #फरियादियोंकीसमस्या #GhazipurNews #Bhawarkol #UPPolice