बहरोड़: बहरोड़ में सरकारी बोरिंग से केबल चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर; कॉलोनी में पेयजल संकट
Behror, Alwar | Jun 28, 2026 बहरोड़ शहर के कुंड रोड स्थित कृष्ण नगर कॉलोनी में सरकारी बोरिंग से बिजली की केबल चोरी का मामला सामने आया है। चोरी की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रविवार दोपहर करीब 12 बजे घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।