वाड्रफनगर: नाबालिगों के वाहन चलाने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई, 26 मामलों में की कार्रवाई
वाड्रफनगर शनिवार नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने से होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अब तक 26 प्रकरणों में कार्रवाई करते हुए 39 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया है। अभियान के दौरान स्कूलों के आसपास विशेष जांच कर बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस