अजयगढ़: अजयगढ़ में 'खाकी' पर भारी 'खादी'! कांग्रेस नेता पर वन टीम से मारपीट कर ट्रैक्टर छुड़ाने का आरोप
Ajaigarh, Panna | Apr 23, 2026 पन्ना के अजयगढ़ में वन विभाग की टीम पर हमले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी भरत मिलन पांडे ने अपने भाई-भतीजों के साथ मिलकर वनकर्मियों से मारपीट की और अवैध पत्थर से भरा ट्रैक्टर छुड़ा ले गए। घटना धरमपुर रेंज के पिस्ता बीट की है, जहाँ वन विभाग ने अवैध उत्खनन कर रहे एक ट्रैक्टर को पकड़ा था। जैसे ही