नगरी: नाबालिक बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Nagri, Dhamtari | Jun 23, 2026 सिहावा थाना से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सिहावा थाना क्षेत्र से एक नाबालिक बालिका के गुम होने की शिकायत पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया था। साथ ही नाबालिक बालिका की तलाश की जा रही थी। वहीं पुलिस ने जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य के आधार पर पीड़िता को सकुशल बरामद किया। इस दौरान पीड़िता के बयान एवं डॉक्टरी मुलाहिजा कराया गया।