बीकानेर: पॉलीटेक्निक कॉलेज में चल रहा जनगणना 2027 का प्रशिक्षण संपन्न, प्रगणकों ने ली सेवा भाव की शपथ
बीकानेर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकान गणना कार्य के लिए नगर निगम के प्रगणकों और पर्यवेक्षकों के चतुर्थ बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुक्रवार को संपन्न हुआ। राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में आयोजित प्रशिक्षण का निरीक्षण नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पालानिचामी और उपायुक्त यशपाल आहूजा ने किया। आयुक्त ने कहा कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प