कुर्था: अरवल में अग्निशमन सप्ताह के तहत चार ग्राम पंचायतों में मॉकड्रिल का आयोजन, ग्रामीणों को किया जागरूक
Kurtha, Arwal | Apr 18, 2026 जिला अग्निशमन पदाधिकारी रश्मि के नेतृत्व में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में मॉकड्रिल आयोजित किया गया। मुखिया नीतू कुमारी, सरपंच प्रभात सिंह, वार्ड सदस्यों व जीविका दीदियों की अध्यक्षता में ग्रामीणों को झुग्गी-झोपड़ी, गैस सिलेंडर, खेत-खलिहान की आग से बचाव के उपाय सिखाए गए। मौके पर अग्निसुरक्षा के लिए एकजुटता का संकल्प लिया गया।